दामिनी, साल 1993 में रिलीज़ हुई एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन
राजकुमार संतोषी ने किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर, सनी देओल और अमरीश पूरी, फिल्म में लीड रोल में नज़र आये है।
फिल्म, बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही और दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी सराहा भी गया।
एक महिला न्याय के लिए समाज से कैसे लड़ती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म में, सनी देओल का अभिनय और डायलाग की दर्शकों ने जम कर तारीफ़ की है।