डकैत एक आगामी एक्शन ड्रामा पैन-इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन शैनिल देओ द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में आदिवी शेष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, लीड रोल में दिखाई देंगें।
फिल्म 'डकैत' की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ चल रही है। इसे सुप्रिया यारलागड्डा प्रोड्यूस कर रही हैं।