दायरा एक आगामी क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को मेघना गुलज़ार, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखा है। इसे बना रहा है जंगल़ी पिक्चर्स, जो इससे पहले मेघना के साथ ‘राज़ी’ और ‘तलवार’ जैसी हिट फिल्में बना चुका है।
इस क्राइम-ड्रामा फिल्म में लीड रोल में होंगे करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन। दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए काफी खास होने वाली है।