कुकी एक बॉलीवुड हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसकी निर्देशक और निर्माता स्मिता त्रिपाठी है। इस फिल्म के लेखक ललित मराठी है, जो इससे पहले भी मशहूर फिल्मों का लेखन किया है जैसे भूत, शबरी और स्वदेश। कहानी डॉ. अपर्णा और डॉ. राजीव कपूर मनोचिकित्सक हैं जो पूरी दुनिया के दिमागों को ठीक करने में माहिर है लेकिन वे अपनी खुद की किशोर बेटी कुकी की पर ध्यान नहीं दे पाते है । विद्रोही और उद्दंड कुकी अपने माता-पिता को छोड़ देती है और एक हिंसक प्रवक्ति की हो जाती है, जिससे उसके माता-पिता का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। लेकिन उसकी तामसिक आत्मा घर लौट आती है, अपने सारे जीवन के आक्रोश को बाहर निकालने के लिए वो सबको मरने के लिए,तैयार है।