चिकन करी लॉ एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन शेखर सिरिन ने किया है। फिल्म में आशुतोष राणा नतालिया जैनोस्जेक, मकरंद देशपाण्डेय, अमन वर्मा, जाकिर हुसैन और निवेदिता भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी में एक प्रभावशाली मंत्री के बेटों द्वारा एक विदेशी नागरिक के साथ बलात्कार किया जाता है, जिसके बाद वह अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है। और न्याय पाने का प्रयास करती है, लेकिन यहां न्याय पाना इतना आसान नहीं वह दर-दर भटकती है। और फिल्म की कहानी केवल घटनाओं की एक उत्तेजक और उल्लंघनकारी श्रृंखला की ओर जाती है।