छत्रपति एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वि वि विनायक द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' जिसमे लीड रोल में प्रभास नज़र आये थे, उसकी रिमेक फिल्म होगी। फिल्म में जाने माने तेलुगु एक्टर बेल्लमकोंडा श्रीनिवास, लीड रोल में नज़र आयेंगे। आपको बता दें इस फिल्म से तेलुगु निर्देशक वि वि विनायक और तेलुगु एक्टर बेल्लमकोंडा श्रीनिवास का बॉलीवुड में डेब्यू होगा। रिलीज यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।