चंद्रमुखी साल 1993 में आयी एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन देबलॉय डे ने किया है। इस फिल्म में प्रसिद्ध श्रीदेवी और बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में श्री देवी एक परियों के देश से आयी एक राजकुमारी परी होती है, जिससे, पृथ्वीलोक का एक मामूली इंसान सलमान खान प्यार कर बैठता है।