चांदनी बार वर्ष 2001 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में तब्बू, अतुल कुलकर्णी, अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी साहनी आदि दिखाई दिए। फिल्म की कहानी मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी।