चलते चलते एक बॉलीवुड रोमांस ड्रॉमा है। जिसे अजीज मिर्जा के द्वारा निर्देशित किया गया है। यह 2003 में रिलीज फिल्म है जिसमे शाहरुख ख़ान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म उस साल की बेहतरीन और बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी। इस फिल्म में राज (शाहरुख) और प्रिया (रानी मुखर्जी) के बीच प्रेमकहानी को दिखाया गया है। पहले इस फिल्म में ऐश्वर्या रॉय को लिया गया था। लेकिन किसी विवाद के चलते उनकी जगह रानी को यह फिल्म ऑफर कर दी गई।