बुलेट राजा वर्ष 2013 में आई एक्शन फिल्म है, जिसका लेखन निर्देशन तिग्मांशु धुलिया और निर्माण राहुल मित्रा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा, सैफ अली खान, जिम्मी शेरगिल , चंकी पाण्डेय ,रवि किशन ,राज बब्बर और विद्युत् जामवाल नजर आये। फिल्म 29 नवंबर 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहली बार सैफ एक ब्राह्मण गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। बुलैट राजा फिल्म छोटे शहरों में फैले हुए अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची तस्वीर सामने रखती है। बुलैट राजा फिल्म में सैफ का किरदार एक ऐसे गैंग्सटर का किरदार है जो कि अपने दोस्तों का दोस्त, एक वफादार प्रेमी और अपनी शर्तों पर जीने वाला व्यक्ति है।
कहानी
बुलैट राजा कहानी है राजा मिश्रा (सैफ अली खान) की जो कि एक आम आदमी की तरह अपनी मिडिल क्लास जिंदगी को जीने की इच्छा रखता है लेकिन जिंदगी उसे कुछ ऐसे मोड़ पर ले आती है कि वो बुलैट राजा नाम के खतरनाक गैंग्सटर में बदल जाता है। बुलैट राजा बनने के बाद राजा मिश्रा सरकार, पुलिस और बिजनेसमैन सभी की जिदगी को पूरी तरह से हिला कर रख देता है। राजा मिश्रा अपने करीबी दोस्त रुद्र (जिमी शेरगिल) की मौत का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बनता है और पूरे स्टेट में अपना सिक्का जमा लेता है। राजा मिश्रा के इस डर को अपने शहर से मिटाने की शपथ लेकर एक निडर पुलिसमैन मुन्नू (विद्युत जामवाल) सामने आता है और अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि शहर के लोगों को राजा मिश्रा की गुंडागर्दी से बचा सके।