बुधिया सिंह बोर्न टू रन फिल्म ओड़िशा के वंडर किड बुधिया सिंह पर आधारित है। यह फ़िल्म वन्डर बॉय बुधिया की कहानी पर आधारित है, जिसने 5 साल की उम्र में 48 मैराथन दौड़ने का कीर्तिमान हासिल किया। बुधिया की इस कामयाबी के पीछे हाथ था उसके कोच बिरंची दास यानी मनोज बाजपेयी का जिसने बुधिया के हुनर को पहचाना और उसे प्रेरित किया मैराथन धावक बनने के लिए, जिसके बाद बुधिया का नाम यंगेस्ट मैराथन रनर के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।