बॉस वर्ष 2013 में आई एक्शन मसाला फिल्म है, जिसका निर्देशन एंथनी डीसूजा और फिल्म लेखन साजिद फरहाद ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, मिथुन चक्रबर्ती, शिव पंडित, रोहित रॉय, अदिति राव ह्याद्री नजर आये थे। या फिल्म मलयालम फिल्म पोक्कीरी राजा की रीमेक थी, जिसमे ममूटी, पृथ्वीराज और श्रिया शरन नजर आये थे। फिल्म सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2013 को रिलीज हुई थी।
बॉस फिल्म की कहानी बाप बेटे की कहानी पर आधारित है। बॉस (अक्षय कुमार) द्वारा बचपन में अपने पिता सत्यकांत (मिथुन चक्रवर्ती) के खिलाफ कुछ बुरा ना सुन सकने के चलते बॉस को सत्यकांत घर से निकाल देते हैं। बॉस एक बड़े गैंगस्टर (डैनी) की जान बचाता है और डैनी बॉस को अपने साथ रख लेता है। बॉस बड़ा होकर एक बड़ा गुंडा बनता है जो कि लोगों को मारने के कॉट्रैक्ट लेता है। दूसरी तरफ बॉस का छोटा भाई शिव पहली बार मुंबई आता है और मुंबई में अदिति राव हैदरी से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। अदिति का भाई रॉनित रॉय एक बहुत ही भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस ऑफीसर है जो कि अपनी नौकरी में प्रमोश के लिए एक नेता के बेटे से अपनी बहन की शादी तय कर देता है। शिव को पुलिस किसी गलत इल्जाम में जेल के अंदर डाल देती है और बॉस को कॉट्रेक्ट दिया जाता है शिव का मर्डर करने का। लेकिन तभी सत्यकांत भी बॉस के पास आते हैं और शिव को बचाने का कॉट्रेक्ट बॉस को देते हैं। बॉस को पता चलता है कि शिव उसका भाई है तो वो शिव को इस मामले से बाहर निकाल लेते हैं और फिर सभी दुश्मनों से बदला लेता है।