बॉडीगार्ड वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्दकी ने किया है। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हेजल कीच, राज बब्बर,महेश मांजरेकर मुख्य भूमिका में नजर आये, साथ ही फिल्म में आदित्य पंचोली और करिश्मा कपूर कैमियों करते हुए नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 31 अगस्त को रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
'बॉडीगार्ड' एक लव स्टोरी है। लवली सिंह यानी सलमान खान और दिव्या की पर्दे पर दिव्या का रोल करीना कपूर ने किया है। लवली को दिव्या की सेफ्टी की जिम्मेदारी दी जाती है और तब से लवली साये की तरह दिव्या के साथ रहता है। जो दिव्या को रास नहीं आता दिव्या नहीं चाहती कि कोई भी उसकी पर्सनल लाईफ में दखल दे। वह लवली को अपनी लाईफ से दूर करने का लिए छाया बनकर लवली को अपने प्यार के जाल में फांसती है लेकिन खुद ही इस जाल में फंस कर रह जाती है और यहां से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी।