X
ब्लडी डैडी
Crime | 09 Jun 2023 |
Hindi

ब्लडी डैडी कहानी

ब्लडी डैडी एक आगामी क्राइम ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आयेंगें। ज्योति देशपांडे, सुनील खेत्रपाल, गौरव बोस, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफ़र इस फिल्म के निर्माता हैं। 

 
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 13 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया है, और इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई को रिलीज हुआ है। 

कहानी 
नई दिल्ली में हुई एक कार दुर्घटना होती है, इसी के साथ इस फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है, जहां से नॉरकोटिक्स डिपार्टमेंट में काम कर रहे सुमैर और उसके साथी (जीशान कादरी) को ड्रग्स से भरा बैग बरामद होता है। वो उस बैग को पचाने की प्लानिंग कर ही रहे होते हैं कि सुमैर को अपने बेटे के अगवा होने की खबर मिलती है। ड्रग माफिया सिंकदर (रोनित रॉय) ने उसके बेटे को किडनैप पर लिया है और बदले में उसे अपना जब्त कोकीन वापस चाहिए। 

गैर- जिम्मेदार पिता का तमगा लगाए घूम रहे सुमैर के पास अपने बेटे को जिंदा वापस लाने के लिए सिर्फ एक रात का समय है। लेकिन सुमैर को अपने बेटे तक पहुंचने के लिए न केवल अपराधियों से, बल्कि नॉरकोटिक्स ब्यूरो के भीतर भी कुछ उच्च अधिकारियों से निपटना होगा। 

बता दें यह पूरी फिल्म सिर्फ एक दिन की कहानी है, ऐसे में सुमैर अपने बेटे को किस तरह वापस ला पाएगा, इसी के इर्द गिर्द यह फिल्म की पूरी कहानी घूमती है।

रिलीज 
यह फिल्म 9 जून 2023 को डिजिटल प्लेटफार्म जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+