भूत पुलिस एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन, यामी गौतम और जावेद जाफरी नजर आयें हैं । फिल्म में सैफ विभूति के रोल में दिखाई दिए हैं जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर 5 जुलाई 2021 को रिलीज़ किया गया है।
3 सितम्बर 2020 को इस फिल्म में दो नए कास्ट जैकलीन और यामी गौतम को शामिल किया गया।
ये फिल्म 10 सितम्बर 2021 को ऑनलाइन प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार में रिलीज़ हुई है।