भूत - पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित और
करण जौहर , धर्मा प्रोडक्शंस और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित आगामी 2020 की बॉलीवुड हॉरर फिल्म है। फिल्म में
विक्की कौशल और
भूमि पेडनेकर अभिनय करते नजर आयेंगे।
फिल्म की कहानी समुद्र तट पर बहुत दिनों से पड़े एक जहाज का अनुसरण करती है; यह मुंबई में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह इस सीरीज की पहली फिल्म है और 21 फरवरी 2020 को रिलीज़ होने वाली है।
कहानी
मुंबई के जुहू बीच पर जहाज Sea Bird आकर किनारे लग गई है, जिसमें कोई इंसान नहीं है। इस जहाज के भूतिया होने के किस्से चर्चित हैं। शिपिंग अफसर पृथ्वी (विकी कौशल) जांच पड़ताल करने के लिए जहाज पर जाते हैं, जहां उसे अहसास होता है कि जहाज पर उनके अलावा भी कोई और है। कुछ अनहोनी घटनाएं होती हैं और पृथ्वी किसी भी तरह उन घटनाओं के पीछे की कहानी जानना चाहता है। अपनी बीवी (भूमि पेडनेकर) और बेटी को एक दुर्घटना में खो देने के बाद पृथ्वी एक अपरोध बोध में ज़िंदगी जी रहा होता है, लेकिन यह जहाज उसे एक उद्देश्य देता है। इसमें उसका साथ देते हैं एक प्रोफेसर जोशी (आशुतोष राणा)। जहाज में फंसी एक आत्मा की कहानी के इर्द गिर्द पूरी फिल्म घूमती है।
खराब मौसम की वजह से एक 'सी बर्ड' नाम का, एक डेथ शिप मुंबई की जुहू बीच पर आ जाता है, जिसके बाद हर न्यूज़ चैनल में उसकी चर्चा होने लगती है, पर हैरानी की बात ये है के इस शिप पर एक भी आदमी मौजूद नहीं रहता है।
एक सर्विंग अफसर जिसका नाम पृथ्वी(विक्की कौशल) रहता है, वह इस जहाज़ की छान-बीन करता है और इस सी बर्ड शिप का रिकॉर्ड खोजने में लगा रहता है।
जब पृथ्वी सी बर्ड का रिकॉर्ड खोजने में लगा रहता है तब काफी लोग यह भी बताते है के सी बर्ड एक भूतिया जहाज है।
पृथ्वी को सी बर्ड में कार्यकर्त्ता के साथ एक लड़की दिखाई देती है, उसे बाद में पता चलता है वो जिसे देख रहा है वह एक बुरा सायं है। वो ये जानने की कोशिश करता है है के शिप में क्या हुआ था।
इसी के दौरान उसके साथ काफी डरावने भयानक हादसे होते है।