X
भूल भुलैया 2
Comedy | Drama | 20 May 2022 |
Hindi

भूल भुलैया 2 कहानी

भूल भुलैया 2, 2008 में आयी फिल्‍म भूल भुलैया का का दूसरा भाग है। जहां इस फिल्‍म के पहले भाग में अक्षय कुमार मुख्‍य भूमिका में थे तथा उनके साथ विद्या बालन, राजपाल यादव, और परेश रावल आदि कलाकार मुख्‍य भूमिका में नजर आये थे। तो वहीं इस फिल्‍म के दूसरे पार्ट में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं, जिनके साथ कियारा अडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और गोविन्द नामदेव नज़र आयें हैं। 
 
देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें  
 
 ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा है। 

कहानी 
ल्म की शुरुआत होती राजस्थान के भवानीगढ़ की हवेली से, जहां मंजुलिका की आत्मा कोहराम मचा रही है। लेकिन एक बाबा मंत्र- तंत्र की मदद से उसे हवेली के ही एक कमरे में बंद कर देते हैं और पूरे ठाकुर खानदान को हिदायत देते हैं कि इसे कभी ना खोला जाए। इसके बाद पूरा परिवार हवेली छोड़कर निकल जाता है। लेकिन 18 साल उसी भूतहा हवेली में वापसी होती है रीत ठाकुर की, जो उस घर की बेटी है। रीत का मानना है कि कोई भूत नहीं होता और मंजुलिका की कहानियां झूठ हैं। वह किसी कारणवश परिवार वालों से छिपकर कुछ दिनों तक वहां रहना चाहती है। इसमें उसकी मदद करता है रूहान। लेकिन जैसे ही ठाकुर परिवार को खबर लगती है कि हवेली में कोई घुस आता है, पूरा परिवार वापस वहां आ जाता है। जब रीत के लिए अपने परिवारवालों से छिपना मुश्किल हो जाता है.. तो वो उसी कमरे में छिपने का फैसला लेती है, जिसे 18 साल पहले मंत्र- तंत्र के साथ बंद किया गया था। कमरे का दरवाजा खोलते ही मंजुलिका की आत्मा आज़ाद हो जाती है। और एक बार फिर शुरु हो जाती हैं भूतिया घटनाएं। ऐसे में रीत और रूहान खुद को और पूरे परिवार को मंजुलिका से कैसे बचा पाएंगे.. यही बनाती है पूरी कहानी।

देश भर में फैली महामारी के कारण फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग कैंसिल कर दी गयी थी, लेकिन जल्द ही फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से शुरू की गई। अब ये फिल्म 20 मई 2022 में रिलीज़ हुई है। 

फिल्म का टीज़र 14 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+