भयम एक आगामी हिंदी भाषा की हॉरर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन वीर नारायण ने किया है तथा फिल्म में गौरव चंसोरिया, अंकिता कश्यप, बीना भट्ट और सिंबा नागपाल नजर आयें हैं। फिल्म में जूनूनी लड़कों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म श्री और मायरा की लव स्टोरी को दर्शकों के सामने रखती है जो उनके परिवार जनों के दखल से ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती है। श्री और मायरा फिल्म बनाने वाले छात्र होते हैं। जो अपने कुछ दोस्तों के साथा अपनी लघु फिल्म की शूटिंग के लिये एक ऊंची पहाड़ी पर गये होते हैं। जहां शूटिंग करते हुए उन्हें कई डरावनी चीजों का अनुभव होता है। यहां तक कि वहां पर उनके कुछ दोस्तों की कहानी का अंत हो जाता है।