भैया जी एक आगामी एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की द्वारा किया जा रहा है। बता दें ये दूसरी बार है की मनोज बाजपेयी और अपूर्व सिंह दोबारा साथ में काम कर रहे हैं, इससे पहले यह दोनों ने बेहद उम्दा फिल्म रही, 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में काम किया था।
बता दें इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीजर जारी कर के की गयी है। टीजर वीडियो में मनोज खून से लटपट नजर आ रहे थे। मनोज बाजपेयी के अलावा अभी फिल्म के अन्य सितारों की घोषणा नहीं की गयी है। इस फिल्म का ट्रेलर 10 मई को जारी किया गया है।
आपको बता दें यह एक्टर की जीवन की 100वी फिल्म साबित होगी।
रिलीज
यह फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।