X
बवाल
Drama | 21 Jul 2023 |
Hindi

बवाल कहानी

बवाल एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाल हैं। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आयें हैं।

कहानी 

भारत के एक छोटे शहर के एक इतिहास का शिक्षक 'अजय दीक्षित' (वरुण धवन) के जानने वालों का कहना है कि "स्लेटी कबूतरों की भीड़ में मसक्कली हैं अज्जु भईया"। पूरे लखनऊ शहर में उनके कारनामों के चर्चे हैं। कैसे अज्जु भईया ने IAS का एक्जाम छोड़कर शिक्षक बनने की ठानी, कैसे स्वास्थ्य कारणों से आर्मी में भर्ती नहीं हो पाए, कैसे NASA वालों को ना कर दिया.. वैगेरह वैगेरह। 

अज्जु ने शहर भर में झूठ और दिखावे की ऐसी दीवार खड़ी कर दी थी कि हर कोई उन्हें महान समझने लगा था। लेकिन जिन्हें सच्चाई पता थी, उनसे अज्जु दो कोस दूर भागते थे, मां- बाप और पत्नी निशा (जान्हवी कपूर)। अजय और निशा के बीच रिश्ता होकर भी कोई रिश्ता नहीं है। बहरहाल, एक प्राइवेट स्कूल में इतिहास के शिक्षक रहे अजय एक बार ऐसी घटना में फंस जाते हैं कि वहां से निकलने के लिए उन्हें कुछ बड़ा प्लान करना पड़ता है। इस प्लान में उन्हें निशा का सहारा लेना पड़ता है और दोनों निकल पड़ते हैं यूरोप टूर के लिए। 

वो उन जगहों पर जाते हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी होती है। लेकिन सफर के दौरान वो दुनिया में हुए वॉर के साथ साथ अपने अंदर चल रहे वॉर को भी महसूस करते हैं। लेकिन क्या अज्जु अपने अंहकार और स्वार्थ को छोड़कर, अपने रिश्ते को अपनाएगा? इसी के इर्द गिर्द घूमती है कहानी।

रिलीज

फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में फिल्ममेकरों ने इस फिल्म की रिलीज डेट बदल 21 जुलाई 2023 में कर दी है, बता दें यह फिल्म OTT प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। 

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 19 जून 2023 को रिलीज किया गया है, और फिल्म का ट्रेलर 9 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया है। 

फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+