बरेली की बर्फी एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन , राजकुमार राव मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। इस फिल्म की कहानी निकोलस बैरौ द्वारा लिखी गई फ्रांसीसी उपन्यास द कंटेक्ट्स ऑफ लव पर आधारित है।
फिल्म में कृति,बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में देखती है। वहीं आयुष्मान खुराना एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के रूप में और राजकुमार राव साड़ी की दुकान में सेल्समैन के रूप में दिखाए गए हैं। फिल्म में राजकुमार राव का काफी शरीफ दिखाया गया है।