X
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
Comedy | 10 Mar 2017 | U/A |
Hindi

बद्रीनाथ की दुल्हनिया कहानी

बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।  फिल्म में मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट, वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  यह फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया का सेकंड पार्ट है।   यह फिल्म 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के तहत करण जौहर ने किया था।  इस फिल्म में दर्शकों ने वरुण-आलिया की जोड़ी को बेहद सराहा था।  

फिल्म की कहानी 
फिल्म की शुरूआत झांसी से होती है जहां बदरी के वॉइस ओवर (वरुण धवन) से फिल्म की शुरूआत होती है। बदरी अपने फैमिली को इंट्रोडयूस करता है।एक सामन्तवादी पिता (जिन्हें लगता है कि घर में कोई बात नहीं सुन रहा तो हार्ट अटैक का बहाना बनाते हैं), प्यारी सी मां, एक भाई जिसने अपने प्यार की बली पापा की पसंद की लड़की के कारण चढ़ा दी। इसके बाद एंट्री होती है बदरी की जो मैटरिमोनियल मैच मेकिंग के लिए तस्वीर खिंचवाता है। (वरुण की एंट्री पर दर्शकों ने खूब तालियां-सीटियां बजाई)। वो अपने पापा के लिए रिकवरी एजेंट का काम करताहै अपने दोस्त सोमनाथ (साहिल वैद्य) की मदद से वो वैदेही को पटाने की कोशिश में जुट जाता है। उसे शादी का प्रपोजल भी भेजता है जिसे वो तुरंत ठुकरी देती है क्योंकि वो शादी करने के मूड में ही नहीं है। वो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं लेकिन बदरी उसे खोना नहीं चाहता। वो उसकी बहन के लिए लड़का खोजने में जी जान लगा देता है। (अच्छी बात ये है कि मेकर्स उसके स्टॉक करने के तरीके को हल्के फुल्के अंदाज में दिखाते हैं।)वैदेही को बदरी शादी के लिए मना तो लेता है लेकिन इसमें कई उतार चढ़ाव हैं। बदरी का गुस्सा, उसका दिल टूटना के पीछे वैदेही का क्या कदम होता है ये देखने के लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+