X
बधाई हो
Comedy | Drama | Romance | 18 Oct 2018 | U/A |
Hindi

बधाई हो कहानी

बधाई हो 2018 की आगामी बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी 
ये फिल्म आपको कौशिक की मिडिल क्लास फैमिली में ले जाती है, जो दिल्ली में सेटल है। घर के मुखिया जीतेंद्र (गजराज राव) हैं जो रेलवे में टिकट चेकर हैं। जीतेंद्र फिजूल खर्ची में विश्वास नहीं करते। वे अपनी पत्नी प्रियंवदा (नीना गुप्ता) से बहुत प्यार करते हैं। वे काफी शांति से काम लेते हैं जब उनकी बूढ़ी मां (सुरेखा सीकरी) उन्हें भला-बुरा सुनाती रहती हैं। कौशिक के दो बेटे हैं नकुल (आयुश्मान खुराना) और छोटा बेटा गुल्लर।

इन सबकी लाइफ में एक अजीब सी परिस्थिति तब आती है जब दो बेटों (जिनमें से एक की शादी होने वाली है) के ये माता-पिता गलती से प्रेग्नेंट हो जाते हैं। ये भी कोई मम्मी-पापा के करने की चीज है? नकुल अपने मन की ऐसी हालत गर्लफ्रैंड रिनी (सान्या मल्होत्रा) के सामने मेकआउट के वक्त बयान करता है। दूसरी तरफ गुल्लर भी 'छोटे मेहमान' के आने से खुश नहीं है। इस बीच दादी इसी बात से परेशान हैं कि 'टाइम कहां से मिल गया तुझको'

इसके बाद कौशिक फैमिली में शुरू हो जाता है टिपिकल 'लोग क्या कहेंगे ड्रामा' और इस अजीब सिचुएशन से नकुल और रिनी के रिलेशनशिप पर भी असर पड़ता है।
 
पुरस्‍कार
बधाई हो को 66 वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों में बेस्‍ट होलसम इंटरटेनमेंट फिल्‍म कटेगरी के अंतर्गत राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार दिया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+