X
बेबी जॉन
Action | 25 Dec 2024 | U/A |
Hindi

बेबी जॉन कहानी

बेबी जॉन एक एक्शन ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर कलीस द्वारा किया जा रहा है। मुराद खेतानी, प्रिय एटली और ज्योति देशपांडे इस फिल्म के निरमा हैं। इस फिल्म के टाइटल रोल में वरुण धवन नजर आये हैं, वरुण के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव दिखाई दिए हैं। 
इस फिल्म का teaser cut video 4 नवंबर को जारी किया गया है। 

फिल्म की घोषणा 5 फरवरी को सोशल मीडिया के द्वारा किया गया था। 

कहानी 
फिल्म बेबी जॉन 2016 की तमिल फिल्म "थेरी" का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कहानी और अधिकांश सीन तमिल फिल्म से हूबहू रिक्रिएट किए गए हैं। फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी की है, जो एक नायक की तरह जुर्म के खिलाफ लड़ता है और समाज में न्याय लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभाता है, लेकिन उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब वह एक खतरनाक विलेन से भिड़ जाता है। यह विलेन उसकी जिंदगी में इतना तूफान मचाता है कि वह अपनी प्यारी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ विलेन के रूप में हैं, जो आईपीएस सत्यवर्मा (वरुण धवन) की सबसे कमजोर जगह को निशाना बनाते हैं। इस संघर्ष के बीच जब दोनों के बीच टकराव होता है, तो पूरी फिल्म एक जबरदस्त एक्शन और इमोशन से भरी होती है। फिल्म में क्या-क्या लूटता है और किसकी जीत होती है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

रिलीज डेट 
यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+