बबली बाउंसर एक बॉलीवूड कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर द्वारा किया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आयीं हैं। फिल्म 23 सितम्बर 2022 को OTT प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की लड़की बबली की कहानी है, जो असोला फतेपुर की रहने वाली है और नौकरी की तलाश में दिल्ली चली जाती है, और वहां उसे एक बाउंसर के रूप में काम मिलता है।