बागी , फिल्म कैसी होगी यह शीर्षक चीख-चीखकर कर बता रहा है। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक ड्रामा हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बागी के किरदार में हैं तो वहीं फिल्म में उनके लव इंट्रेस्ट के रूप में नजर आती हैं विलेन गर्ल श्रद्धा कपूर। बता दें, फिल्म बागी 1990 में आई सलमान खान की फिल्म बागी का रीमेक है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 15 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं।