X
बी.ए. पास
Drama | 02 Aug 2013 |
Hindi

बी.ए. पास कहानी

बी.ए पास वर्ष 2013 में आई एक फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय बहल और निर्माण नरेंद्र सिंह ने किया है। फिल्म में शिल्पा शुक्ला, शादाब कमल, राजेश शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 12 जुलाई 2013 को रिलीज हुई थी।

फिल्म की कहानी 
मुकेश जिसका किरदार शादाब ने निभाया है की दो बहनें हैं। मुकेश अनाथ है और अपनी दोनों बहनों की जिम्मेदारी उसी पर है। मुकेश की बहनें सरकारी आश्रम में रहती हैं जहां पर अऩाथ लड़कियों को रखा जाता है। मुकेश अपनी बहनों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है और चाहता है कि उनकी शादी अच्छे घर में हो। मुकेश अपनी एक आंटी के घर में रहता है। उसकी आंटी का एक बेटा है जो कि काफी कमीना है। 

मुकेश की आंटी भी बहुत बुरी है। वो मुकेश को घर में रखती है लेकिन वो मुकेश को बिल्कुल पसंद नहीं करती। लेकिन वो मुकेश पर बुरी नज़र रखती है और उसे यूज करना चाहती है। मुकेश किसी तरह से आंटी से हमेशा दूरी बनाए रखने की कोशिश करता है।मुकेश यूं तो हमेशा कोशिश करता है कि वो अपनी आंटी से दूर रहे लेकिन आखिरकार आंटी के चंगुल में वो फंस जाता है। मुकेश को अपनी मजबूरियों के चलते अपनी आंटी को खुश रखना पड़ता है। और उन्हें शारीरिक सुख देना पड़ता है।

यहीं से मुकेश की जिंदगी की एक नयी कहानी शुरु होती है। मुकेश जो कि अपनी आंटी के अत्याचारों को सह रहा था तभी उसपर आंटी के बॉस की दोस्त और उनकी किटी पार्टी की सहेली सारिका आंटी की नज़र भी पडती है। सारिका भी चाहती है कि मुकेश उन्हें भी खुश करे और उन्हें भी शारीरिक सुख दे। पहले तो मुकेश को कुछ समझ में नहीं आता लेकिन बाद में अपनी मजबूरियों के चलते वो एक बार फिर से अपने जिस्म को बेचने को तैयार हो जाता है।

बी ए पास फिल्म का अंत बहुत ही मार्मिक और दिल को छू देने वाला है। मुकेश की कहानी एक आम लड़के की कहानी है जिस पर ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां हैं और जो अपनी किस्मत के आगे मजबूर होकर गलत राह चुन लेता है। लेकिन आखिरकार उसके साथ क्या होता है औऱ उसके ये फैसले उसे किस मंजिल तक पहुंचात हैं ये जानने के लिए देखें बी ए पास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+