X
औरों मैं कहाँ दम था
Drama | 02 Aug 2024 | U/A |
Hindi

औरों मैं कहाँ दम था कहानी

औरों में कहाँ दम था एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन नीरज पाण्डेय कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। वहीँ एक्टर शांतनु माहेश्वरी और साई मांझरेकर सहायक भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म चाणक्य के जीवन, उनकी शिक्षाओं, राजनीति, दर्शन व अर्थशास्त्र पर उनके विचारों पर आधारित होगी।
दर्शकों को तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी काफी पसंद भी है अब देखना यह है के फिल्म के रिलीज होने के बाद यह अपना जादू कैसे बॉक्स-ऑफिस पर चलाती है। 
बता दें इस फिल्म का पहला टीजर वीडियो 31 मई 2024 को जारी किया गया था। 

कहानी 
फिल्म की शुरुआत में कृष्णा प्रतिज्ञा करता है कि वह किसी को भी अपने और वसुधा के बीच नहीं आने देगा। फिर दृश्य एक जेल में जाता है जहाँ कृष्णा दोहरे हत्या के लिए 25 साल की सज़ा काट रहा है। अपने अच्छे व्यवहार के चलते उसे दो साल पहले रिहा किया जाने वाला है, लेकिन वह जेल छोड़ना नहीं चाहता है क्योंकि वह वसुधा के विवाहित जीवन में दखल नहीं देना चाहता है।
पूरी फिल्म इसी बैकस्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है और लैला-मजनू और हीर-रांझा जैसी प्रेम कहानियों की तरह ही वसुधा और कृष्णा की प्रेम कहानी को दर्शाने की कोशिश करती है। एक प्रेमी जो बिना शर्त प्यार करता है और अपने प्यार वसुधा के लिए अपने अस्तित्व का बलिदान देने को भी तैयार है।

रिलीज 
औरों में कहाँ दम था 5 जुलाई 2024 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन फिल्म प्रदर्शकों और फिल्म वितरकों के अनुरोध पर रिलीज़ को स्थगित कर दिया गया है, और अब यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+