X
अतरंगी रे
Comedy | Romance | 24 Dec 2021 | U/A |
Hindi

अतरंगी रे कहानी

अतरंगी रे एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन आनंद एल रॉय द्वारा किया गया है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार है। फिल्म तीन, बॉलीवुड कलाकारों को ले कर बनाई गई है, अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष, ये तीनो की जोड़ी एकदम नई है। 


कहानी
इस अतरंगी फिल्म की कहानी बिहार के सीवान से शुरू होती है, जहां रिंकू घर से भागती होती है। कुछ लोग उसका पीछा कर रहे होते हैं और फिर उसे पकड़कर घर पहुंचा देते हैं। रिंकू ना घरवाले के गालियों से डरती है, ना मार से। वह घर से किस लड़के के लिए भागती है, यह किसी को नहीं पता। उसकी बद्तमीजी से गुस्से में आकर उसकी नानी सबको आदेश देती है कि कोई भी लड़के को पकड़ कर लाया जाए और इसकी शादी कराओ। विशु जिसकी कुछ ही दिनों अपनी प्रेमिका से सगाई होने वाली है, वह इस जबरिया शादी की गिरफ्त में पड़ जाता है। जहां धीरे धीरे विशु को रिंकू से प्यार होने लगता है, रिंकू उसे अपनी और अपने जादूगर प्रेमी सज्जाद की जुनूनी प्रेम कहानी सुनाती है। उसकी प्लानिंग सिंपल होती है.. दिल्ली पहुंच कर विशु अपने रास्ते और रिंकू अपने। लेकिन यह रिश्ता इतनी जल्दी नहीं छूटने वाला है। किस तरह रिंकू, विशु और सज्जाद एक दूसके की जिंदगी में प्रभाव डालते हैं और इनके रिश्ते का क्या अंत होता है.. यही इस कहानी को 'अतरंगी' बनाती है।

इस फिल्म की शूटिंग 1 मार्च 2020 से शुरू हुई थी और 27 मार्च 2021 को फिल्म पूरी तरह से बन के तैयार हुई है। 

फिल्म 24 दिसंबर को 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+