अन्ना एक बॉलीवुड बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसका लेखन-निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है। यह फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता 'किशन बाबूराव अन्ना हजारे' के जीवन पर आधारित है। अन्ना हजारे पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अहमदनगर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से हुई। अन्ना हजारे की भूमिका शशांक ही निभा रहे हैं। फिल्म 14 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।