X
अनेक
Action | 27 May 2022 | U/A |
Hindi

अनेक कहानी

अनेक आगे आने वाली एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, लीड रोल में नज़र आयेंगे। 
यह फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज़ होगी। 
 
कहानी  
यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक सामाजिक-राजनीतिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अपने देश में में गैरों के तरह सताए जाते हैं। 

(आयुष्मान खुराना) अंडरकवर एजेंट जोशुआ पूर्वोत्तर भारत में एक मिशन पर है। देश की सरकार पूर्वोत्तर के सबसे बड़े अलगाववादी समूह और उसके विद्रोही नेता, टाइगर सांगा के साथ शांति समझौता करना चाहती है। लेकिन इस दौरान दूसरे अन्य समूह एक्टिव हो जाते हैं। जोशुआ का मिशन इन्हीं समूहों को शांत कराना है। अपने मिशन के दौरान, जोशुआ अलगाववादी समूह जॉनसन के सदस्य की बेटी, आइडो से मित्रता करके उस समूह में घुसपैठ करने की कोशिश करता है। जोशुआ और अपने पिता के असलियत से अंजान आइडो मुक्केबाजी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखती है। भले ही उसे हर कदम पर नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन देश को गौरवान्वित करके एक भारतीय के रूप में स्वीकार किए जाने की उम्मीद में, आइडो राष्ट्रीय टीम में एक स्थान बनाने के लिए लड़ना जारी रखती है। क्या जोशुआ पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा खत्म कर शांति समझौता करवा पाने में सफल हो पाएगा? क्या आइडो अपनी काबिलियत साबित कर देश के सामने एक उदाहरण पेश कर पाएगी? अनेक कई कठोर सवाल करती है।

फिल्म का पहला पोस्टर 2 फरवरी 2022 को रिलीज हुआ है। 

फिल्म का ट्रेलर 5 मई 2022 को रिलीज किया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+