अनारकली ऑफ आरा एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन अविनाश दास और निर्माण प्रिया कपूर और संदीप कपूर ने किया है। फिल्म में स्वरा भास्कर, संजय मिश्र, पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 24 मार्च को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में स्वरा भास्कर ने एक नर्तकी की भूमिका अदा की है
फिल्म की कहानी
'बिहार की दुल्हरी' अनारकली (स्वरा भास्कर) आरा में एक ऑरकेस्ट्रा सिंगर है जो अपने लटको झटकों से भीड़ को बेकाबू कर देती है। लेकिन अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर अडिग है। फिल्म में एक प्वाइंट पर ये भी दिखाया गया है कि वो सती सावत्री नहीं है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोई भी उसकी मर्जी के बिना कुछ कर सकता है। युनिवर्सिटी का वाइस चांसलर और उसका फैन धर्मेंद्र चौहान (संजय मिश्रा) ऑडियंस के सामने उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उसके इस घिनौने काम के बाद अनारकली उसे पूरी पब्लिक के सामने थप्पड़ मारती है और पुलिस में शिकायत दर्ज करती है। बदकिस्मती से चौहान अपनी ताकतों का प्रयोग कर उसे ही गलत केस में फंसा देता है। यहां तक की वो अपने आदमियों को भी उसे परेशान करने के लिए भेजता है। क्या वो वापस अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर पाएगी, चौहान को सबक सिखा पाएगी? पूरी फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती है।