ऑलवेज कभी कभी वर्ष 2011 में रिलीज हुई हिंदी रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन रोशन अब्बास ने और फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत शाहरुख़ खान ने किया है। फिल्म में अली फजल, हर्ष नागर, ज़ा मोरनी, सत्यजीत दुबे, सतीश शाह, लिलेट दुबे, विजय राज, मुकेश तिवारी और मनोज जोशी नजर आये।