आल इंडिया रैंक एक आगामी, 90 के दशक के अंत में स्थापित एक आधुनिक कॉमेडी-ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन वरुण ग्रोवर द्वारा किया गया है। संजय राउत्रे और सरिता पाटिल इस फिल्म के निर्माता हैं, आपको बता दें वरुण ग्रोवर इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुदीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे कई मुख्य कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगें। इस फिल्म का ट्रेलर 5 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
कहानी
यह फिल्म 90 के दशक में सेट की गयी एक 17 वर्षीय लखनऊ के लड़के विवेक सिंह की कहानी है जो कोटा में एक आईआईटी कोचिंग में तैयारी करने आता है। भारत की सबसे कठिन अंडर-ग्रेजुएट परीक्षा की तैयारी करते समय विवेक अपने माता-पिता की महत्वाकांक्षाओं और सामान्यता के साथ संघर्ष करता है।
रिलीज डेट
विवेक के संभावित सपनों और असंभव प्रतिस्पर्धा की कहानी कहती यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज हो रही है।