आला वैकुंठपुरमुलु एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीविक्रम श्रीनिवास द्वारा किया गया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2020 को तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आयीं है।
यह फिल्म साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म पुष्पा की हिंदी वर्जन की अपार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की यह तेलुगु फिल्म आला वैकुंठपुरमुलु, हिंदी भाषा में डब होकर ढिंचेक टीवी में 13 फरवरी 2022 में रिलीज की गयी है।