अजमेर 92 एक आगामी बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जो साल 1992 में हुई अजमेर में हुई हैवानियत को दर्शाती है। यह कहानी कई सारी मासूम लड़कियों के रेप पर आधारित है, जिनको कोई न्याय नहीं मिलता है।बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 17 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया है।
कहानी
यह फिल्म राजस्थान के अजमेर में घटी घटनाओं को दर्शाती है, जहां फारूक और नफीस चिश्ती, प्रमुख खादिम परिवार के सदस्य, जो अजमेर शरीफ दरगाह की देखभाल के लिए जिम्मेदार थे, इन्ही के नेतृत्व में युवाओं के एक समूह में लगभग 250 से अधिक गैर-मुस्लिम भी शामिल थे।इन लोगों के द्वारा, नाबालिगों सहित लड़कियों के साथ कई वर्षों तक बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया और ब्लैकमेल किया गया, जो साल 1992 में समाप्त हुआ। यह फिल्म की कहानी इसी दिल दहला देने वाली घटना पर आधारित है।
रिलीज
यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म का टीजर विडियो 14 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया है।