अय्यारी एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है, जिसे नीरज पाण्डेय ने निर्देशित किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी एक गुरु और शिष्य के रिश्ते को दर्शाती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म एक लड़के की कहानी है जो आर्मी का हिस्सा है लेकिन अंदर के करप्शन और पॉलिटिक्स, धांधली के बारे में जानने के बाद वो अपना रास्ता बदल लेता है। लेकिन शायद नीरज पांडे उस करप्शन, पॉलिटिक्स और धांधली को दिखाने में डर गए हैं।
अय्यारी फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।