एबीसीडी: एनीबडीकैन डांस वर्ष 2013 में रिलीज हुई 3डी डांस ड्रामा फिल्म है, जिसका,निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।फिल्म में प्रभु देवा, गणेश आचार्य, के के मेनन मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में सलमान युसूफ खान, धर्मेश येलांदे . लौरेन , पुनीत पाठक अदि नजर आये।
विष्णु (प्रभु देवा ) डांस के लिए पहुल पैशिनेट है। वो अपने पार्टनर (के के मेनन ) के साथ मिलकर एक डांस अकेडमी शुरु करता है। बाद में के के मेनन मैनुपुलेट करना शुरु कर देता है और विष्णु बहुत ही निराश हो जाता है। वो मुंबई छोड़ अपने शहर वापस जाने का फैसला करता है। और तभी उसकी मुलाकात एक टैलेंटेड डांसिंग ग्रुप से होती है जो कि एक डांस कॉम्पीटीशन की तैयारी कर रहे होते है। विष्णु फैसला करता है कि वो उन्हें बेहतरीन डांसर्स के लिए ट्रेन करेगा।