'एबीसीडी एनी बडी कैन डांस2 ' जो कि 2013 में आई एबीसीडी एनी बडी कैन डांस का सीक्वेल हैा यह पहली 3डी डांस फिल्म होगीा इस फिल्म में प्रभुदेवा खलनायक के रूप में दिखाई देंगे तो वहीं वरूण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य नायक-नायिका हैंा फिल्म में नालासोपाड़ा (मुंबई का एक उपनगर) के कोरियोग्राफर आर्यन सुरेश, विनी और वेरनॉन के असल जिंदगी के संघर्ष को उजागर किया जाएगा जो कि विश्व हिप-हॉप डांस चैंपियनशिप को जीतने के लिए जाते हैंा