रुस्लान एक आगामी एक्शन बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आयेंगें। फिल्म के निर्माता के के राधामोहन हैं। फिल्म का टीजर 26 अक्टूबर 2022 को आयुष शर्मा के बर्थडे पर रिलीज किया गया है। आयुष के साथ फिल्म में लीडिंग लेडी सुश्री मिश्रा होंगीं। फिल्म का टीजर 22 अप्रैल 2023 को ईद के अवसर पर रिलीज किया गया है। कहानी फिल्म 'रुस्लान' एक एक्शन ड्रामा है जो रुस्लान (आयुष शर्मा) नामक एक युवा लड़के की कहानी है, जो अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए निकलता है। रुस्लान एक पुलिस अधिकारी बन जाता है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता है। इस रास्ते में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उसे अपनी असली पहचान और अपने अतीत के रहस्यों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल 2024 को रिलीज़ हुआ था और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा का मिश्रण दिखाया गया है, और आयुष शर्मा के दमदार अभिनय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। रिलीज फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।