आत्मा- फील इट अराउंड यू वर्ष 2013 आई एक साइकोलोजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। फिल्म में बिपाशा बासु और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य भूमिका में नजर आये थे, और सहायक भूमिका में शरनाज पटेल, दोयेल धवन दिखाई दिए थे। आत्मा सिनेमाघरों में 22 मार्च 2013 को रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी बिपाशा बासु और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। बिपाशा बासु ने अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दिकी से तलाक ले लेती है क्योंकि उसका पति उसे बहुत प्रताड़ित करता है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक दिन अचानक ही मौत हो जाती है लेकिन उसकी आत्मा इस दुनिया को छोड़कर जाने के लिेए तैयार नहीं होती। वो अपनी बेटी को भी अपने साथ ले जाना चाहता है। अपनी बेटी को साथ ले जाने के लिेए नवाजुद्दीन सिद्दिकी बिपाशा से अपनी बेटी को छीनने की कोशिश करता है। वो चहता है कि उसकी बेटी मर जाए ताकि वो उसे अपने साथ ले जा सके। उसके बाद फिल्म में बिपाशा बासु अपनी बेटी को नवाजुद्दीन सिद्दिकी से बचाने के लिए काफी प्रयास करती है।