आँछंछंछी एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन और लेखन लकी हंसराज द्वारा किया गया है। इस फिल्म की निर्माता कोमल उनवणे हैं। फिल्म में इश्तियाक खान, सुनीता राजवर और सुब्रत दत्त मुख्य भूमिका में दिखाए गए हैं। फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
कहानी
फिल्म की कहानी देशभर में फैली महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बाद शुरू होती है। जिसमे एक कॉन्ट्रैक्टर को किसी आदमी को मारने के लिए 2 लाख रुपये देने को कहा जाता है, पहले तो वह इस बात को मना करता है, लेकिन अपनी बैकेत बीवी और लफंडर दोस्त की बात मान कर वह लॉकडाउन में यह काम के लिए हाँ कर देता है, जिसके चलते वह कोरोना संक्रमित हो जाता है, क्या वह उस आदमी को मार पायेगा और क्या वह 2 लाख रूपये पा पायेगा।