आ देखें जरा वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड साई-फाई थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन शीर्षक आनंद ने किया है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, बिपाशा बासु आदि मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।
कहानी: फोटॉग्रफर रे आचार्य (नील नितिन मुकेश) में काबलियत है लेकिन उसकी किस्मत उसके साथ नहीं है। उसका कोई भी काम सफल नही हो पाता है। रे को उसके नाना (विश्वजीत) एक ऐसा कैमरा देते हैं जो भविष्य की तस्वीरें खींचता है। उसके नाना ने उसे हिदायत दी है कि वह उसका प्रयोग भलाई के लिए करे। लेकिन रे इसका प्रयोग करके करोड़पति बन जाता है। इस बीच रे की दोस्ती एक क्लब में डीजे सिमी (बिपाश बसु) से होती है। रे को कैमरे की तस्वरों से पता चलता है कि वह जल्दी ही मरने वाला है बस वह अपनी मौत को रोकने के काम मे लग जाता है और कैमरे का प्रयोग बंद करने के लिए सोचता है।