"अ वेडिंग स्टोरी" एक रोमांचक और रहस्यमयी एक आगामी हॉरर ड्रामा फिल्म है जो शादी के मौके पर होने वाली कुछ अजीब घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव पारीक द्वारा किया गया है। फिल्म में वैभव तववादी, मुक्ति मोहन, लक्षवीर सिंह सारन, मोनिका चोधरी और अक्षय आनंद जैसे कलाकार नजर आयेंगें।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक जोड़े की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। शादी के दौरान कुछ अजीब घटनाएं होने लगती हैं, जो जोड़े और उनके परिवार को डराती हैं। एक जिद्दी चचेरे भाई परिवार की परंपराओं का पालन करने से इनकार कर देता है और इसी के साथ ही घर में अजीब-अजीब चीजें होने लगती हैं।
रिलीज
यह फिल्म 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।