हिंदी सिनेमा जगत की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा फिल्म 'अ डेथ इन गंज' से फिल्म निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रांत मेस्सी, तिल्तोमा शोम, ओम पूरी, तनूजा , गुलशन देवय्या,कल्कि कोच्लिन, रणवीर शोरे और जिम सरभ, आदि नजर आयेंगे। फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी 1979 से शुरू होती है। रांची शहर के पास एक् छोटा सा कस्बानुमा गांव है मैकलुस्कीगंज। घने जंगल के बीचोंबीच मिस्टर एंड मिसेज बख्शी (ओम पुरी और तनुजा) का एक बड़ा-सा बंगलानुमा घर है। उनके रिश्तेदार छुट्टी बिताने और मौज-मस्ती करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। वे सभी एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन उनके व्यवहार और प्रतिक्रियाओं से साफ पता चलता है कि उनके निजी संबंध गहरे और आत्मीय नहीं रह गए हैं। एक-दूसरे पर शक और तंज करना सभी की आदतों में है।