72 हूरें एक आगामी हिंदी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय पुराण सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर रिलीज के बाद से ही इस पर लगातार विवाद बढ़ते चले जा रहे हैं।
कहानी
इस फिल्म की कहानी एक ऐसी कहानी हैं जहाँ मानवता को एक दृढ विश्वास में बाँधा जाता है, और उनसे क्रूरता करवाया जाता है, लेकिन वह यह भयानक रास्ता इसलिए अपनाते हैं, क्योंकि आखिर में उनका लक्ष्य 72 हूरों से मिलने का होता है, इस फिल्म की कहानी इसी 72 हूरों की पड़ताल करती है। फिल्म में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेनन, मसूद अजहर और हाफिज सईद के चेहरों को दिखाया गया है। फिल्म के मुताबिक युवाओं को 72 हूरों का लालच देकर उनसे जिहाद करवाया जाता है।
रिलीज
बता दें यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।