सात खून माफ वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका सह लेखन- निर्माण इर निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में विवान शाह, इरफ़ान खान, अन्नू कपूर, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्र्हाम,नसीरुद्दीन शाह, उषा उत्थप नजर आये।
फिल्म मे सुसान यानी प्रियंका चोपड़ा के सात आदमियों से शादी करती हैं और एक के बाद सातों को मार डालती है। प्रियंका को प्यार की तलाश है जो उसे अपने किसी भी पति से नहीं मिलता। उसका कोई पति बहुत ज्यादा दकियानूसी है तो कोई बेवफा, कोई पत्नी की पिटाई करने वाला है तो कोई शराबी तो कोई लालची यानी सुसान को ऐसा कोई भी पति नहीं मिलता जो वाकई उसे प्यार करता हो। फिल्म में कई खामियां हैं मसलन प्रियंका का एक के बाद एक अपने पतियों का कत्ल करना और फिर बहुत पुलिस की निगाहों से बच निकलना। हत्या करने के बाद प्रियंका के चेहरे पर दुख का एक भी भाव नहीं उभरता जो काफी अजीब लगता है।