2.0 2018 की आगामी भारतीय साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका लेखन इर निर्देशन एस.शंकर द्वारा और फिल्म का निर्माण सुभासकरण अलीराजाहा कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ष 2010 में आई तमिल फिल्म 'एंथिरन' का रीमेक है। फिल्म में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत डॉ वसीगरन उर्फ़ चिट्टी नजर आएंगे, फिल्म में विलेन की भूमिका हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार अक्षय कुमार दिखाई देंगे और इसके साथ फिल्म में एमी जैक्सन भी दिखाई देंगी। फिल्म की अधिकारिक रिलीज तारीख 29 नवंबर 2018 है।
ट्रेलर
अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर का एक-एक सीन धमाकेदार है। हो भी क्यों ना 2.0 बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। वहीं इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के फैंस की शिकायत भी दूर कर दी गई है। ट्रेलर में बस अक्षय की अक्षय नजर आ रहे हैं।