1921 एक हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म में जरीन खान, करण कुंद्रा प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 12 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फिल्म की कहानी
साल है 1927, जहां दर्शक जाने माने पेंटर आयुष अस्थाना (करण कुंद्रा) के ग्रैंड परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं। आयुष ने खुद को एक रूम में बंद कर रखा है और नशे में धुत्त वो अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है। इसके बाद फिल्म 1921 का साल दिखाया जाता है। मुंबई को छोड़कर आयुष इंगलैंड में एक बहुत बंगले का केयरटेकर बनकर जाता है और न्यूयॉर्क म्यूजिक स्कूल से मास्टर्स करता है। चीजें आयुष के लिए अच्छे से चलती हैं और तीन महीने बीत जाते हैं।अचानक एक रात उसे इतने बड़े बंगले में एक दरवाजा मिलता है और वो इस संदेहास्पद दरवाजे को समझने की कोशिश करता है और दरवाजे को खोल देता है। दरवाजा खुलते ही आत्मा अंदर से बाहर आता है। वो स्थिति को समझ पाता आत्मा आ चुकी होती है। अगले दिन आयुष देखता है उसके पेट के पास काले रंग का ध्ब्बा है। इससे डरकर आयुष एक लॉ के छात्र और भूतों को जानने वाली रोज (जरीन खान) से मदद मांगता है। रोज में शक्ति होती है कि वो भूतों से बात कर सकती है। जल्द ही दोनों में प्यार होता है और वो भूत आयुष को परेशान करती है और उनसे बदला लेना चाहती है।लेकिन इस बदले के पीछे क्या राज है ये देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।