1920: द एविल रिटर्न्स वर्ष 2012 में रिलीज हुई भारतीय हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन भूषण पटेल और लेखन विक्रम भट्ट ने किया है। इस फिल्म में काफी समय बाद आफताब शिवदासानी नज़र आएंगे। आफताब के साथ टिया बाजपेयी, सागर साल्किया और विद्या मालवडे भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
फिल्म की कहानी जयदेव वर्मा (आफताब शिवदासानी) के इर्द गिर्द घूमती है जो एक मशहूर कवि है। जयदेव अपनी बहन करुणा (विद्या मालवडे)के साथ रहता है। एक दिन उसे एक झील के किनारे अज्ञात परिस्थितियों में स्मृती (टिया बाजपेयी) मिलती है। जयदेव उसे घर ले आता है और जब उसे पता चलता है कि स्मृती अपनी याद्दाश्त खो चुकी है तो वो उसका इलाज कराने के लिए शिमला के बड़े अस्पताल में ले जाने का फैसला करता है। रास्ते में वो एक गेस्ट हाउस में रुकते हैं और फिर वहां शुरु होती है रहस्यमयी वारदातें।